
बरमकेला। शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर नायक परिवार द्वारा धार्मिक श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। परिवार के तीनों बेटों नीरज नायक, प्रेमांशु नायक एवं भुवंश नायक के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
इस आयोजन में परिवार की धार्मिक आस्था और संस्कारों की झलक देखने को मिली। मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व पर भंडारा आयोजित कर लोगों के बीच सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। नवरात्रि की नवमी तिथि पर इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं।
जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम नवापाली निवासी स्व. मुरलीधर नायक जो हमेशा धार्मिक प्रवृत्ति के आदमी रहे हुए है और ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा आगे आकर लोगो की से हमेशा से करते रहे है। अब उनके चले जाने के बाद उनके बड़े बेटे प्रमोद नायक जो ग्राम पंचायत बोईरडीह के सरपंच प्रतिनिधि है और उनके साथ उनके छोटे बेटे खिरोद नायक के परिवार की ओर से भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में हमेशा आगे रहकर लोगो की इस तरह के आयोजनों में सेवा देने हमेशा आगे तत्पर रहते है। ग्राम बोईरडीह के प्रायमरी स्कूल में आयोजित इस भंडारा प्रसाद कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई तथा परिवार की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति, सेवा और संस्कार से जुड़ा यह आयोजन धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बना।
स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24
हर खबर आपकी आवाज़






