आस्थाभाजपाराजनीतिसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

ग्राम भठली में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने पहुंचे भाजपा नेता, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

सरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरिया के अंतर्गत ग्राम भठली में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा के पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मंडल महामंत्री महेश बारीक, सरपंच प्रतिनिधि सतीश सिंह ठाकुर एवं डमरूधर प्रधान शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम भठली में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं में आस्था एवं उत्साह का संचार हुआ। नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति की उपासना, सद्भाव और जनकल्याण का संदेश देता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button