Uncategorizedकानूनसामाजिकस्वास्थ्य

मनरेगा कार्य स्थल पर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग की नई पहल,पीला रहे ग्लूकोश शरबत

सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मनरेगा अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के कार्य स्थल पर मितानिनो एवं पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय कर विकासखंड बिलाईगढ़ के कई ग्राम पंचायतों  में मनरेगा कार्य स्थल पर ही श्रमिकों के लिए   निःशुल्क ग्लूकोस,ORS , सरबत इत्यादि मुहैया कराया जा रहा है , जिससे श्रमिकों को भीषण गर्मी में कार्य करते हुए थोड़ी राहत मिल सके |


परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान जी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अभी विकासखंड बिलाईगढ़ के कुछ पंचायतों में निःशुल्क ग्लूकोस,ORS , सरबत इत्यादि मुहैया कराया जा रहा,इससे श्रमिकों को कार्य स्थल पर राहत मिल सके, साथ ही भीषण गर्मी में किसी श्रमिक की तबियत ख़राब न हो | सोमवार दिनांक 20.05.2024 से स्वास्थ्य विभाग के CMHO साहब के सहयोग से पूरे जिले अंतर्गत सभी पंचायतों में मितानिनो के सहयोग से मनरेगा कार्य स्थल पर निःशुल्क ग्लूकोस,ORS , इत्यादि मुहैया कराया जायेगा साथ ही पंचायत भी सरबत आदि की वयवस्था करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button