कानूनक्राइम

धोखाधडी एवं ठगी के फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने अम्बिकापुर से किया गया गिरफ्तार

आरोपी दयानिधी सदावर्ती पिता भागीरथी सदावर्ती उम्र 39 वर्ष निवासी पशु चिकित्सालय के पास अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ0ग0)

सरिया/सुधीर चौहान:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/5/23 को प्रार्थी प्रदीप कुमार सिदार निवासी ग्राम बोंदा थाना पुसौर जिला रायगढ छ0ग0 के द्वारा अपने अन्य साथीयों के साथ थाना सरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मेमेंटो ग्रुप आफ सरिया के डायरेक्टर दयानिधी सदावर्ती पिता भागीरथी सदावर्ती उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ0ग0 के द्वारा अपने कम्पयु्टर कोर्स संस्थान में PGDCA कोर्स की डिग्री दिलाने के नाम पर कुल 34 विद्यार्थीयों से 8000-8000 रूपये कुल राशि 272000 रूपये को लेकर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित कर उनके साथ ठगी एवं धोखाधडी कर फरार हो गया है।

उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपी दयानिधी सदावर्ती के विरूद्ध अपराध क्रमाक 80/2023 धारा 420 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। मामले का आरोपी दयानिधी सदावर्ती अपराध कायमी के पश्चात से लगातार अपने सकुनत से फरार चल रहा था जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ बिलाईगढ श्री पुष्कर शर्मा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश्वर चंदेल तथा एस0डी0ओ0पी0 श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्तर पर टीम तैयार कर सायबर सेल की मदद से अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ0ग0 में दबिश देकर आरोपी को पकडा गया जिसे अपराध के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किया जो आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.07.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, प्र0आर0 अर्जुन पटेल, भुवनेश्वर पण्डा, सत्यम मंडलोई, आर0 राजकुमार साव, विजय साहू तथा सायबर सेल प्रभारी स0उ0नि0 रामकुमार मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button