शिक्षासामाजिक

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया

बैकुंठपुर: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जितेंद्र कुमार गुप्ता थे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में विनय मोहन भट्ट, जय नाथ बाजपेयी और सम्यक क्रांति के प्रधान संपादक दुष्यंत कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहणकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।
जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की,विशिष्ट अतिथि जयनाथ बाजपेई बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम को देखकर अभी भूत हुए तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को उनके इस प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ,सम्यक् क्रांति के प्रधान संपादक दुष्यंत कुमार ने बच्चों के परफॉर्मेंस को देखकर बहुत खुश हुए तथा बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विद्यालय को 5100रुपए देने की घोषणा की

इस अवसर पर अध्यनरत छात्रों के लिए एक विशेष न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जो व्याख्याता टेकनारायण सिंह और क्रीड़ा अधिकारी शैलेश तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस भोज में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

विद्यालय के सभी शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें माधवी गुप्ता, शालिनी सिंह श्याम, श्वेता सिंह, रूपलेखा पाण्डेय, शांतनु सिंह, स्नेहा कुमारी, शैलेश तिवारी टेकनारयण सिंह राहुल जायसवाल प्रशांत दुबे, आकांक्षा साहू, प्रियंका यादव, विनय देशमुख, उत्कर्ष पाण्डेय श्वेता सांडे और ज्योति सिंह शामिल थे। सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस महत्वपूर्ण दिन को छात्रों के साथ मिलकर मनाया और उन्हें देशप्रेम की भावना से प्रेरित किया।

प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहिए।
विशिष्ट अतीत के रूप में व्याख्याता हरिकांत अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को अपनी काव्य पंक्तियों से
सभी के हृदय को प्रफुल्लित किया

इस कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने अपने अभिवादन में शिक्षको और बच्चों की उज्वल भविष्य की शुभकामनाये एवं धन्यवाद प्रेषित किया

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button