कानूनक्राइम

अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा ओडिशा से किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- शनिश्चर छत्तर उर्फ शनि पिता कीर्तन छत्तर उम्र 38 वर्ष साकिन सिंगपुर पुलिस चौकी मोहनगिरी धाना रामपुर जिला कालाहाण्डी (ओडिसा)

मामले का संक्षिप्त विवरण:- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री पुष्कर शर्मा) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, स‌ट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 24-10-2024 को मुखबीर की सुचना पर पूर्व के प्रकरण में मुख्य गांजा सप्लायर 01 आरोपी को ओडिसा राज्य से लाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 21.09.2024 को शाम करीबन 17:35 बजे घटनास्थल ग्राम कंचनपुर बेरियर के पास ओडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे आरोपीयानः 1. संजना साहू पति नारायण साहू उम्र 30 वर्ष साकिन अड़भार बिजली ऑफिस के पास, पुलिस चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा जिला सवित्त (छ०ग०) 2. सुलोचना गुप्ता पति स्व० दुर्गेश गुप्ता उम्र 48 वर्ष साकिन पोता थाना थाना मालखरौदा जिला सक्ति (छ०ग०) के कब्जा से कुल 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग का हीरो मेस्ट्री (स्कुटी) तथा एक मोबाईल फोन को कुल कीमती 60000रू० जप्त कर आरोपीयानों के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क० 142/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट अपराध कायम कर आरोपीयानों को विधिवत् गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में उपरोक्त आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर उन्हें गांजा सप्लाई/बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी शनिश्चर छत्तर उर्फ शनि पिता कीर्तन छत्तर उम्र 38 वर्ष साकिन सिंगपुर पुलिस चौकी मोहनगिरी धाना रामपुर जिला कालाहाण्डी (ओड़िसा) की पतासाजी बावत टीम गठित कर ओडिशा राज्य भेजकर उसके सकुनत पर दबिश देकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना सरिया लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 24/10/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, स०च०नि० सुमन कुमार चौहान, सावित्री कोर्राम, प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक राजकुमार साव का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button