क्राइमशिक्षा

प्रधान पाठक के चरित्र का जब हुआ खुलासा,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद होता की जमकर हुई खातिरदारी

ग्रामीणों से जान बचाने कलयुगी शिक्षक छुपा स्कूल के कमरे में,सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ उच्च अधिकारी

वीडियो देखें

उच्च अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए हुए शांत

समझाइश के बाद कमरे में छुपे शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल कर लिया अपनी कस्टडी में…!

आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

सरिया/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा के प्राथमिक शाला का प्रधान पाठक के द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ ” छेड़छाड़ ” करने का मामला प्रकाश में आया है! मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची ने अपने परिजनों को प्रधान पाठक के कुकृत्य के संबंध में बताए जाने के बाद परिजनों के द्वारा गांव में सभा बुलाई गई थी जिसमें आरोपी प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद को भी बुलाया गया था बैठक में आक्रोशित परिजन एवं ग्राम वासियों के द्वारा पहले प्रधान पाठक की जमकर मौके पर ही पिटाई कर दी। जिससे प्रधान पाठक ने ग्रामीणों से अपनी जान बचाकर स्कूल के कमरे में अपने आप को कैद कर लिया ।

कमरे में छुपे शिक्षक का ग्रामीणों के द्वारा खिड़की से मोबाइल अंदर डालकर प्रधान पाठक का फोटो वीडियो लिया जा रहा था ।  ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पाकर सरिया  पुलिस तत्काल दलबल के साथ पहुंची और मौके पर पुलिस आरोपी प्रधान पाठक को स्कूल के कमरे से बाहर निकाल कर बड़ी मुस्कील से अपने कस्टडी में लिया । जैसे ही गाड़ी पर आरोपी को बैठाया गया मौके पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों के आरोपी शिक्षक पर हमलावर होने की कोशिश करते रहे । स्थानीय पुलिस की समझाइश पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत नही हो रहा था। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस के द्वारा उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था ग्रामीणों में तनाव को बढ़ते देख मौके पर रात में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुँचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया और ग्रामीणों के समक्ष ही स्कूल में छुपे प्रधान पाठक को तत्काल गिरफ्तार किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी को सुरक्षित रात तकरीबन 11 से 12 बजे के आसपास सरिया थाना लेकर आई तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 354 एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही जारी है!

वर्जन:-
नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझाया और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । जिस पर लोग शांत हुए ।  स्कूल में छुपे आरोपी शिक्षक को पुलिस कस्टडी में लेकर थाना लाया गया आरोपी पर धारा 354 व पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया आगे की कार्यवाही की जा रही है

            माहेश्वर नाग
एडिसनल एसपी सारंगगढ़ – बिलाईगढ़

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button