कानूनव्यापारसामाजिक

कलेक्टर धर्मेश साहू ने विधि विधान से किया धान खरीदी का शुभारंभ

राज्य सरकार हमेशा किसान हितैषी ऐसी व्यवस्था बनाए रखें : किसान अनंत पटेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 नवम्बर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमझर में धान खरीदी का शुभारंभ पूजा अर्चना और फीता काटकर किया। कलेक्टर ने किसानों और अधिकारियों की उपस्थिति में तौल मशीन का पूजा किया और तौल मशीन में बरदाना से भरे धान का तौल कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। अमझर समिति के अधीन ग्राम सरायपाली के अनंत पटेल पहले किसान हैं, जिनके धान से धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ है। कलेक्टर ने इस अवसर पर बरदाना की उपलब्धता के संबंध में समिति से जानकारी ली।

किसान अनंत पटेल ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके 90 क्विंटल धान से राज्य सरकार के धान खरीदी का शुभारंभ जिले में हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रति क्विंटल 3100 रुपए समर्थन मूल्य के लिए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए आभार व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने प्रति क्विंटल 3100 रुपए का रेट देकर किसानों के धान का वाजिब मूल्य दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से खेती नहीं करने वाले किसान भी प्रेरित होकर उत्साहित हैं। राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था हमेशा बनाए रखे, जिससे किसान हमेशा उन्नति करते रहें। किसान अनंत पटेल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुजारिश की है कि धान की फसल की तरह दलहन तिलहन फसलों के प्रोत्साहन के लिए भी कोई कार्यक्रम योजना बनाएं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, वर्षा बंसल, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, सहकारिता अधिकारी व्यास नारायण साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अपेक्स बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में केंद्र, पंजीयन और रकबा

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 86 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के 89 हजार 442 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन किया है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा 92 हजार 742.23 हेक्टेयर है।उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2023-24 में 86406 पंजीकृत किसान थे, जिनका धान का रकबा 94334.38 हेक्टेयर था।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button