कानूनसंगठनसामाजिक

आंदोलनकारियों भू विस्थापितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार हुए जम के विरोध सामने आए नवल राठिया

रायगढ़/सुधीर चौहान:- छाल खुली खदान में 19 दिन से चल रहे हड़ताल को आज तोड़वाने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अपने दल बल के साथ पहुंची वही 25 आंदोनकरियो को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसकी भनक नवल राठिया को लगते ही तत्काल धरना स्थल पहुंचे और विरोध किया और कहा कि गिरफ्तार करना है तो सबको करो वही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सामने आयीं और कहा कि हमे भी जेल में डाल दो जब हमारे घर में पुरुष ही नही रहेंगे तो हम्म कौन खिलायेगा हमे भी जेल में भर लो रोजगार यो नही है हमारे पास कम से कम जेल में दो रोटी तो नसीब होगा।

आपको बतादे की आज कोई भी स्थानीय नेता आंदोलनकरियो के साथ खड़ा नही हुआ जिसपर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया वही दबी जुबान से बात भी सामने आने लगी कि हमारा स्थानीय नेताओ के कार्यकर्ताओं द्वारा बोला जाता था कि हमारी सरकार है कुछ नही होगा आंदोनकरियो को हम आपके साथ है पर वही इन्ही नेताओ के ऊपर एफआईआर तक हो गया और आज गिरफ्तारी हो रही है तो उनका अता-पता नही । वही नवल राठिया के द्वारा सामने आने और ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस वापस चली गई और गिरफ्तार किए 25 लोगों को छोड़ना पड़ा। युवा नेता नवल राठिया ने कहा कि अगर पुलिस कानून का डर दिखाएगी तो हम डरने वाले नहीं मैं जेल जाने को तैयार हूं। राठिया ने कहा कि कल ही विधायक लालजीत राठिया ने अस्वासन दिया था मैं उनके साथ हूँ। और आज ये गिरफ्तारी समझ से परे है , सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष महेंद्र सिदार ने कहा अब लड़ाई आर पार की होगी। और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। और जेल में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। एसईसीएल प्रबंधन पुलिस को आगे कर के अपनी कमजोरी छुपा रही। अभी तक कोई सक्षम अधिकारी नही आया बात करने, आपके पास कल तक का समय है नही तो एसईसीएल का घेराव किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button