
रायगढ़ – पुसौर धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पूर्व विधायक प्रकाश नायक को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। उनके खिलाफ यह मामला पिछले कुछ समय से चर्चा में था, जब उन्हे आरोपी बनाया गया था कि धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपशब्द कहे थे।
मामले में न्यायालय के फैसले के बाद, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है और इसे असत्य पर सत्य की जीत बताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला पूर्व विधायक प्रकाश नायक के लिए एक बड़ी राहत है, और यह साबित करता है कि उनकी छवि और कार्यशैली पर आरोप बेबुनियाद थे।
पूर्व विधायक प्रकाश को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों का कहना है कि प्रकाश नायक हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है और इस मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप असत्य थे। अदालत के फैसले का हम सम्मान करते है और हमें पूरा विश्वास था उन्हें न्याय मिलेगा।






