शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




परिवहन उपनिरीक्षक मनीषा बाजपेयी ने सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों की जानकारी देते हुए  सड़क सुरक्षा शपथ दिलाकर कर छात्रों को किया जागरूक

प्राचार्य ने कॉलेज में स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं को गाड़ी चलाते  समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने हेतु किया आव्हान

रायगढ़ । दिनांक 16 जनवरी 2025 को
रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के तत्वावधान में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी के संरक्षण में तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।इस अवसर पर श्रीमती मनीषा बाजपेयी परिवहन उपनिरीक्षक जिला परिवहन विभाग रायगढ़ द्वारा यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी बिंदुवार प्रदान की तथा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा जिसका थीम है सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को गाड़ी ड्राइव न करने की हिदायत दें।ट्रैफिक रुल का अक्षरशः पालन करें।इस तारतम्य में आज जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रासेयो इकाई के सहयोग से किया गया है। श्रीवंत यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला परिवहन विभाग रायगढ़ ने अपने साथ यातायात के दौरान घटी घटना का उल्लेख करते हुए  सड़क सुरक्षा यातायात नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने छात्र छात्राओं एवं कॉलेज स्टॉफ को  हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाने एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कड़ाई के साथ करने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया एवं कॉलेज के स्टॉफ सहित छात्र छात्राओं को गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर कॉलेज आने की अनिवार्यता पर विशेष जोर देते हुए आव्हान किया। चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है उन्होंने कहा कि शराब पीकर कभी भी गाड़ी ना चलाएं अपनी गाड़ी की कागजात दुरुस्त रखें। डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में एक बड़ा कारण ये भी है कि गाड़ी चलाते वक्त मोबाईल फोन का उपयोग करना । 

ज्यादा जरूरी हो तब गाड़ी को किनारे खड़ी करके ही मोबाइल फोन का उपयोग करें। दो पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्ति न बैठें कार में सीट बेल्ट का उपयोग करें।आभार व्यक्त कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो मयंक शीतल डनसेना द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्रीवंत यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला परिवहन विभाग रायगढ़, सुरेंद्र मंडावी सहायक जिला परिवहन विभाग रायगढ़ तथा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो मयंक शीतल डनसेना, गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ से श्रीमती शांति महंत मैम सहित जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टॉफ स्टॉफ के साथ अधिक संख्या में कॉलेज के रासेयो इकाई के स्वयं सेवकों ,बीएड , बीए , बी कॉम, बीएससी( बायो मैथ्स) एमएससी (केमेस्ट्री,बॉटनी, जूलॉजी ,मैथ्स) पीजीडीसीए कक्षाओं के समस्त छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button