कानूनदुर्घटनायातायात

बढ़ी खबर: पुलिस के सरकारी वाहन की चपेट में आकर आरक्षक की दर्दनाक मौत

रायगढ़ | सारंगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है! स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आने से एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक आरक्षक का नाम उमेश कुर्रे बताया जा रहा है। यह हादसा सारंगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जहां वाहन की टक्कर से उमेश कुर्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आगे की जानकारी के लिए बने रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button