कानूनसम्मान

ग्राम पंचायत कुडूमकेला में फहराया गया उल्टा तिरंगा – सोशल मिडिया में वीडियो हो रहा वायरल,लोगों ने कहा बड़ी

गणतंत्र दिवस के दिन ग्राम पंचायत कुडूमकेला में उल्टा झंडा फहराने का वीडियो वायरल हो रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार ध्वज फहराने के बाद जब कुछ लोगों ने टोका तो उसे उतारकर फिर सीधा किया गया। ग्राम पंचायत कुडूमकेला के पंचायत भवन परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पंचायत सचिव केशव पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कही ना कही पंचायत सचिव द्वारा उल्टा ध्वज फहराना उनकी कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है

बता दे की प्रदेश में आदर्श अचार संहिता लागू होने के कारण प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव के द्वारा ध्वजारोहण करने के निर्देश जारी किये गये है।

बताये अनुसार ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पटेल की उक्त कृत्य की खुलकर निंदा कर रहे ध्वज के अपमान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है।

अब देखना होगा की ग्राम पंचायत कुडूमकेला के ध्वजरोहण के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन जिम्मेदार सचिव पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर क्या कार्यवाही करती है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button