चुनावराजनीतिसामाजिक

नव निर्वाचित महिला सरपंच सुलोचना टेकलाल सिदार से मारोदरहा पंचायत वासियों को विकास की काफी अपेक्षा



बरमकेला/सुधीर चौहान:- हाल ही के त्रि स्तरीय चुनाव में ग्राम पंचायत मारोदरहा में सरपंच पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुलोचना टेकलाल सिदार विजयी हुई | सुलोचना सिदार ग्राम पंचायत मारोदरहा के इतिहास में सर्वाधिक मतों से विजय होने वाली महिला सरपंच बनी , उन्होंने  140 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया | जीत के बाद सुलोचना सिदार ने पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया एवं शांतिप्रिय तरीके से विजय रैली निकाली |


सुलोचना सिदार से पंचायत वासियों को विकास की काफी उम्मीदें हैं | मारोदरहा पंचायत में पिछले कार्यकालों से अपेक्षाकृत विकास कार्य नहीं हो पाया है | विशेष रूप से केनाभांटा से कारीगांठी तक की सड़क जर्जर हो चुकी है, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है | सुलोचना सिदार पर रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है | उन्होंने जनता जनार्दन से वादा किया है कि वे विकास कार्यों के लिए सतत प्रयासरत रहेंगी |

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button