
सरिया/सुधीर चौहान:- ग्राम पंचायत रानीडीही के नव निवार्चित सरपंच सुकलाल चौहान ने सामान्य सीट पर जीतकर अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। रानीडीही के मतदाताओं ने सुकलाल चौहान पर भरोसा जताया सुकलाल चौहान जो की आज से 1-2 वर्ष पूर्व अठगवहाँ चौहान समाज के सेक्टर अध्यक्ष मनोनीत हुए फिर चार माह बाद बरमकेला ब्लाक के चौहान समाज सरिया परिक्षेत्र के परिक्षेत्र प्रभारी मनोनीत हुए है जो कि भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जाने जाते हैं।

जिन्होंने आज सामान्य सीट में ग्राम पंचायत रानीडीही में सुकलाल चौहान ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने समाज एवं भाजपा पार्टी एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुकलाल चौहान ने बताया कि गांव की जनता का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना हुआ है और हम भी गांव की जनता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे सरपंच निर्वाचित होने के बाद जनता के लिए सड़क बिजली पानी नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए काम करेंगे जनता के हर एक सुख-दुख में हमारा सदैव भागीदारी रहेगा।






