
बरमकेला/सुधीर चौहान:- हाल ही के त्रि स्तरीय चुनाव में ग्राम पंचायत मारोदरहा में सरपंच पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुलोचना टेकलाल सिदार विजयी हुई | सुलोचना सिदार ग्राम पंचायत मारोदरहा के इतिहास में सर्वाधिक मतों से विजय होने वाली महिला सरपंच बनी , उन्होंने 140 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया | जीत के बाद सुलोचना सिदार ने पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया एवं शांतिप्रिय तरीके से विजय रैली निकाली |

सुलोचना सिदार से पंचायत वासियों को विकास की काफी उम्मीदें हैं | मारोदरहा पंचायत में पिछले कार्यकालों से अपेक्षाकृत विकास कार्य नहीं हो पाया है | विशेष रूप से केनाभांटा से कारीगांठी तक की सड़क जर्जर हो चुकी है, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है | सुलोचना सिदार पर रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है | उन्होंने जनता जनार्दन से वादा किया है कि वे विकास कार्यों के लिए सतत प्रयासरत रहेंगी |






