
सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुधीर चौहान:- 27 फरवरी 2025/ आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगत दिवस में आबकारी वृत्त बरमकेला के द्वारा एक प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आबकारी वृत्त बरमकेला में ग्राम ग्रस्त टीम के साथ ग्राम लेंधरा पहुचे वहां मकान की विधिवत रुप से तलाशी ली गई। तलाशी में महेश पिता मुनुराम सारथी के मकान से 25 लीटर महुआ शराब बरामद कर जप्त किया जाकर क़ब्ज़े आबकारी लिया।

आरोपी के विरुद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 क के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप निरीक्षक हबील खोलखो,उप निरीक्षक रामेशुवर राठिया,उप निरीक्षक लोकनाथ साहू,हेड साहब मोहन लाल चौहान का विशेष योगदान रहा।







