
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रेमचंद मेहेर पिता जोगेश्वर मेहेर उम्र 39 वर्ष साकिन गजराजपुर थाना बाउंसुणी जिला बौध (ओडिसा)
सरिया/सुधीर चौहान:- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री आंजनेय वार्ष्णेय ) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 26.04.2025 को मुखबीर की सुचना पर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में पूर्व में शामिल गांजा विक्रेता 01 आरोपी को ओडिशा राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
प्रकरण में दिनांक 11.01.2025 को जरिये घटनास्थल ग्राम कंचनपुर बेयिर मेन रोड पर एक सफेद रंग के मारूती सुजुकी स्वीट डिजायर कार क्रमांक CG 10EM 1400 में आरोपीयान 1. हेमानंद सुना उर्फ राजन सुना पिता कृपाराम सुना उम्र 25 वर्ष साकिन तेलीपाली थाना अम्बाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा 2. देवा विष्वकर्मा पिता श्रीराम विष्वकर्मा जाति लोहार उम्र 19 वर्ष साकिन नावागांव थाना लोहारा जिला बेमेतरा (छ०ग०) 3. श्याम कुमार चौहान पिता अमृत लाल चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन परसी थाना मालखरौदा जिला सक्ति (छ०ग०) के उपरोक्त वाहन में सवार होकर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु तस्करी करते मिले थे। मौके पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के मेमोरेंडम के आधार पर उसके साथी एवं उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए एंड टू एन्ड विवेचना करते हुए मुखबिर की सूचना पर गांजा विक्रेता/संलिप्त आरोपी प्रेमचंद मेहेर उर्फ प्रेम मेहर पिता जोगेश्वर मेहेर उर्फ जागेश्वर उम्र 39 वर्ष साकिन गजराजपुर थाना बाउंसुणी जिला बौध (ओडिसा) को उसके सकुनत से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसें आज दिनांक 26.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में स०उ०नि० मोतीलाल डनसेना, सुमन कुमार चौहान, प्र०आर० रामकृष्ण साहु, सत्यम मण्डलोई, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक दिलीप स्नेही, ताराचंद मिरेन्द्र तथा सायबर सेल प्रभारी स०उ०नि० रामकुमार मानिकपुरी एवं उनके स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।






