सम्मानसामाजिक

मजदूर दिवस पर सड़क में मिट्टी  से समतलीकरण  स्थल पर बोरे बासी के साथ मजदूरों का सम्मान



मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरीगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली। मनरेगा के तहत चल सड़क समतलीकरण कार्य में जुटे ग्रामीण मजदूरों ने काम के बाद एक साथ बैठकर बोरे बासी का आनंद लिया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच तिलक नायक बोबा ने अपनी विवाह(तिलक-लक्षमी नायक विवाह 1मई1975) का वर्षगांठ  भी उनके परिवार के साथ पत्नी  श्रीमती लक्ष्मी एवं पुत्री सुश्री अपराजिता भी सभी मजदूरों के साथ बैठकर पेड़ की छांव में बोरे बासी का आनंद  के साथ भोजन किया।



इस आयोजन का उद्देश्य मजदूरों को सम्मान देना और उनकी मेहनत की सराहना करना था। सरपंच तिलक नायक ने मजदूरों एवं महिला श्रमिकों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग ही हमारे गांव और समाज की रीढ़ हैं, और इस दिन को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया गया।



बोरे बासी, जो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गर्मियों की डिश है, मजदूर दिवस पर पूरे प्रदेश में खासतौर पर खाई जाती है। इस आयोजन ने न केवल एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजने का कार्य किया।



गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button