कानूनक्राइम

VIDEO@ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला,9 आतंकी ठिकाना ध्वस्त,सैकड़ों आतंकी ढेर

नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर की वादियों में जब आतंक का ज़हर घुला था, तब भारत ने आंखें बंद कर प्रतिशोध की सांस भरी थी। और 7 मई की रात, भारत ने वो कर डाला जिसकी कल्पना पाकिस्तानी हुक्मरान और उसके आतंकी आकाओं ने कभी सपने में भी नहीं की थी। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में छिपे 9 आतंकी अड्डों को जलाकर खाक कर दिया!

9 धमाके, एक रात, और पाकिस्तान की नींव हिल गई : 1:44 AM, भारतीय वायुसेना के मिराज और सुखोई जेट पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसे नहीं, उतर पड़े सज़ा सुनाने !

वीडियो

इन 9 ठिकानों पर किया हमला..!

बहावलपुर: जैश-ए-मोहम्मद का पालना जलकर राख
मुरीदके: लश्कर का अभिशप्त केंद्र चिथड़े में
कोटली-बाघ-मुजफ्फराबाद: हिज्बुल के अड्डे तहस-नहस
300 किमी भीतर तक घुसकर मारा गया।
अब पाकिस्तान को समझ आया – ये 2016 या 2019 नहीं… ये 2025 है : ये नया भारत है बात करता है तो बम लेकर। ना UNO का डर, ना OIC की फटकार, ना ड्रैगन की छांव, पाकिस्तान की हालत – खून भी बहा और थू-थू भी हुई!

भारत की रणनीति – सटीक, संगीन, शांत… और संहारक :

भारत ने दुनिया को पहले ही कह दिया था-
“हम आतंक पर प्रहार करेंगे, पाकिस्तान पर नहीं।”
सर्जिकल नहीं, ‘स्पिरिचुअल स्ट्राइक’ था ये।
‘सिंदूर’ भारत की अस्मिता का प्रतीक है और अब हर दुश्मन समझे,
जो उस पर हाथ उठाएगा, वो हाथ जलेगा, गल जाएगा!

“नया भारत – माफ नहीं करता, इंतजार करता है… और फिर तबाह कर देता है!” : ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह भारत की बदलती युद्धनीति का उद्घोष था। अब हर सीज़फायर उल्लंघन का जवाब ‘सर्जिकल’ नहीं, ‘सांस्कृतिक बम’ से मिलेगा। अब ‘जय हिंद’ का नारा सिर्फ मंचों पर नहीं, आसमान में भी गरजेगा, और दुश्मन के दिल फटेंगे!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button