
बरमकेला:- जिला केंद्रीकृत प्राथ /माध्य. प्रमाणपत्र परीक्षा 2024-25 में शासकीय प्राथमिक पूर्व मा. कन्या शाला तौसीर के छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l कक्षा – 8 वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी जिया जगदल्ला पिता – सहनूराम जगदल्ला ने 83.50% अंक के साथ शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी जिया जगदल्ला ग्राम घुचापाली की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






