कानूनक्राइमशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

एसडीएम डिगेश पटेल 3 घंटे पैदल चलकर पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति के बीच,शिविर का आयोजन कर सुनी समस्याएं

रायगढ़:- धरमजयगढ़ के संवेदनशील एसडीएम डिगेश पटेल शुक्रवार को तहसील के सुदूर अंचल और पहाड़ियों के ऊपर निवास कर रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगो के बीच पहुंचे और वहां शिविर का आयोजन किया ऐसा पहली मर्तबा रहा जब प्रशासन का कोई अधिकारी लगभग तीन घंटे तक पैदल पहाड़ की चढ़ाई कर ग्रामीणों के बीच उनकी समस्यायों को सुनने पहुंचा हो वहीं प्रशासन की टीम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में भी एक अलग उत्साह का माहौल देखा गया और ग्रामीणों ने टीम की जमकर प्रशंशा की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की मांग की।

आपको बता दें ग्राम छुही पहाड़ चापकछर और सर देही में एसडीएम डिगेश पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और यहां उन्होंने विशेष शिविर का आयोजन इस दौरान विकासखंड के विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए साथ ही हाथियों के द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों का अवलोकन किया और उसके उसके अनुरूप प्रधानमंत्री आवास बनाने के निर्देश दिया वहीं जिला पुरातत्व समिति के डॉक्टर डी एस माल्या भी मौजूद रहे जिन्होंने पुरातात्विक शैलचित्रों का अवलोकन किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button