
रायगढ़:- पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने पुसौर जनपद क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा बाढ़ व आपदा से हुये नुकसान की जानकारी ली। सुरुजगढ़ एवं ग्राम नवापाली में किसानों के समीप रहने वाले गरीबों के घरों के पास जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया फसल, पशु व मकान में बाढ़ का पानी घुसने के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली। और बाढ़ प्रभावित लोगो तक राहत शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने सलाह दिया। ग्राम पंचायत को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।






