
बरमकेला :- 26 जनवरी गणतंत्र का यह राष्ट्रीय पर्व हमें अनुशाषित जीवन मार्ग प्रशस्त करते हुए विश्व का एक महान लोकतंत्र की पहचान देती है। वही इस वर्ष सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारतीय सांस्कृतिक विरासत के परम्परानुरूप आज का यह बसंत पंचमी की तिथि शारदा पूजन की दोहरी खुशी प्राप्त हुई है।अर्थात सन 2023 एक यादगार पल के रूप में स्मरण किया जावेगा।

आज इन्ही उद्देश्यों को लक्ष्य कर शालेय परिवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरसिंहा में प्रातः 8:30 बजे शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों , ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में गांव के गणमान्य नागरिक हृदयराम पटेल जी के हाथों ध्वजारोहण का कार्य सम्पन्न किया गया।

जहां इस मौके पर चयनित छात्राओं सुमन पंडा, चांदनी सारथी एवं उनके समूह द्वारा राष्ट्रगान गाकर गगन भेदी नारे लगाए गए।तथा विद्यालय के वरिष्ठ व्यख्याता राजेन्द्र चौहान द्वारा 74 वें गणतंत्र के महत्व व महान विभूतियों पर प्रकाश डालते हुए भारत रत्न बाबा साहेब के अविस्मरणीय योगदान को बताया गया।तथा समस्त छात्र छात्राएं व शिक्षक स्टॉफ ध्वज के सामने भारतभूमि के नक्शे कदम में चलकर गणतंत्र पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मरोदरहा और गोबरसिंहा के पंचायत प्रतिनिधि गण बीरबल यादव,किरण पटेल,मुकेश पटेल,मुरली पटेल,क्षितिभूषण पटेल,भोगीलाल पटेल,जगदीश डनसेना, जयनारायण डनसेना,छबिलाल साहू,कृष्ण कुमार पटेल उपस्थिति होकर शालेय परिवार का उत्साह वर्धन करते हुए विद्यालय की प्राथमिक आवश्यकता अधूरा चहार दिवारी का निर्माण, रंगमंच की स्थापना,व विद्यालय परिसर में स्थित हाई बोल्टेज ट्रांसफार्मर को अन्यत्र प्रतिस्थापित करवाने का आश्वासन दिए। तदुपरांत शारदा पूजन वंदन के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के स्टॉफ भुवनेश्वर नायक(प्रभारी प्राचार्य) वरिष्ठ व्यख्याता सहसराम नौवरंगे, रमेश निषाद,एस के साहू,दशरथ प्रधान, चंद्रकला नायक,हेमंती राठिया,पूर्णिमा कंवर,शालिनी दुबे, पुरुषोत्तम पांडे( पीटीआई) चाँदनी पटेल (विज्ञान सहायक)एवं रामकुमारी चौहान ने ध्वज उत्तोलन में सहभागी हुए।
कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता राजेन्द्र चौहान ने किया।







