
कोशिर: नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां देशभर में लोग मां दुर्गा की स्थापना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाट में दुर्गा मंदिर से करीब 1 लाख 20 हजार की चोरी हुई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी गांव के पूर्व सरपंच शंकर रत्नाकर का बेटा भूलोचन रत्नाकर निकला। उसके कब्जे से करीब 1 तोला सोने का हार और एक सोने की माला बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।






