कानूनक्राइमसामाजिक

शिक्षक दंपत्ति की दबंगई; ट्रांसफार्मर लगाने गए ग्रामीणों से की गाली गलौच मारपीट,थाना पहुंचा मामला

सारंगढ़-बिलाईगढ़// डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम विष्णुपाली अभिडीह में गुरुवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। गांव में जला ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था, तभी शिक्षक महिला अनुसुइया सिदार और उनके पति कार्तिक सिदार ने ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर मारपीट कर दी।

जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। 1 अक्टूबर को नया ट्रांसफार्मर लगाने बिजली विभाग की टीम पहुंची। जिस जगह ट्रांसफार्मर लगाया जाना था, उसे कार्तिक सिदार और उसके परिवार ने कांटा तार लगाकर घेर रखा था। ग्रामीणों ने जब तार हटाया तो अनुसुइया सिदार और उनके परिवार वालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडा लेकर ग्रामीणों को मारने दौड़ पड़े।

अचानक हुए इस बवाल से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण किसी तरह वहां से हटे और फिर बड़ी संख्या में डोंगरीपाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक दंपत्ति आए दिन गांव में दबंगई दिखाते हैं और अब हद तो तब हो गई जब सार्वजनिक कामकाज में भी अड़ंगा डाल दिया गया। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button