व्यापारसामाजिक

शोक संदेश: बरमकेला के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल नहीं रहे,क्षेत्र में शोक की लहर

बरमकेला;- नगर के जाने-माने व्यापारी और समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल का निधन 19 अक्टूबर को हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और समाज सेवा की भावना के कारण वे हर वर्ग में प्रिय थे।

परिवार के अनुसार जयप्रकाश अग्रवाल का जन्म 2 फरवरी 1959 को हुआ था। उन्होंने बरमकेला में व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। नगर में कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही। लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। बरमकेला के लोग उन्हें एक सच्चे समाजसेवी और विनम्र इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

उनकी बारहवीं कार्यक्रम निम्नानुसार है;- 30 अक्टूबर, गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया है
सुबह 10 बजे गौदान और शय्यादान,
दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोजन और
शाम 4 बजे पगड़ी रस्म संपन्न होगी।

शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र राजू अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, पोते रुद्र अग्रवाल, और समस्त बापोड़िया परिवार, बरमकेला शामिल हैं।

जयप्रकाश अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और अपार स्नेह रखने वाला समाज छोड़ गए हैं। उनके जाने से बरमकेला ने न सिर्फ एक सफल व्यापारी, बल्कि एक संवेदनशील और उदार व्यक्तित्व को खो दिया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.1 / 5. Vote count: 10

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button