कानूनक्राइम

बरमकेला के झाल में आपसी विवाद के चलते सोते परिवार पर किया धारदार हथियार से हमला 3 की मौत,2 की हालत गंभीर

मृतक राजेश सारथी, मदो बाई सारथी और नाती प्रशांत सारथी,ग़भीर रूप से घायल कुमर साय सारथी, शकुंतला सारथी

बरमकेला;- सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत आने वाले डोंगरीपाली थाना के ग्राम पंचायत झाल में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुमर साय सारथी के परिवार पर उस समय हमला किया गया, जब सभी सदस्य घर में सो रहे थे।बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अचानक घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।मृतको में राजेश सारथी, मदो बाई सारथी और नाती प्रशांत सारथी शामिल है जबकि गंभीर रूप से घायल कुमर साय सारथी, शकुंतला सारथी है। डोंगरीपाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। घर में कुमार साय सारथी (65 वर्ष), उनकी पत्नी मंदोबाई (62 वर्ष), बेटा राजेश सारथी (36 वर्ष), बहू संजुक्ता सारथी (30 वर्ष) और 9 वर्षीय मासूम प्रशांत सारथी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित तुलसीदास सारथी घर में घुस आया और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button