राजनीतिसरकारसामाजिक

नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरगांव का लोकार्पण अतिथि गणों के हाथों संपन्न हुआ

➡️भारतीय जनता पार्टी की सरकार है किसान हितैषी: जगन्नाथ पाणिग्राही

➡️नवीन समिति गठन होने से खाद उठाव से लेकर धान खरीदी सुगमता से होगी:अजय नायक

➡️नवीन समिति बरगांव का गठन करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री ओपी चौधरी जी का क्षेत्र के किसानों की ओर से बहुत बहुत आभार: श्री जयरतन पटेल

सहकारिता से समृद्धि के तहत प्रदेश में कुल 515 नविन प्राथमिक शाख सहकारी समितियों का माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया।इसी कड़ी में साल्हेओना सेवा सहकारी समिति में नविन प्राथमिक शाख सहकारी समिति मर्यादित बरगांव पंजीयन क्रमांक 05 का विधिवत लोकार्पण क्षेत्र के माटी पुत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्राही एवं लोकप्रिय जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक जी के हाथों भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजन अर्चन के पश्चात फीता काटकर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।**उपस्थित कृषकों को अतिथि गणों ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को बतलाया।**कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी ने कहा कि भारतीय पार्टी की सरकार किसान हितैषी है। हमेशा किसान हित में निर्णय लेती है सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने किसानों को केसीसी देने की शुरुआत कर किसानों को साहुकारों से मुक्त कराया।इसी तरह मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्येक किसान को सलाना 6000 देकर खाद बीज के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।तथा सोसायटी में 0% ब्याज दर पर खाद एवं नगद ऋण उपलब्ध कराया।**आगे उन्होंने कहा कि किसानों को 7500 युनिट बिजली मुफ्त देने की बात हो।चाहे भाजपा के विष्णु देव सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 के दर से खरीदी करने की बात हो हमेशा कृषकों के हित में काम करती है।**विशिष्ट अतिथि श्री अजय जवाहर नायक जी ने कहा की किसानों के हित में जहां भी जाना पड़े जिस मंच में बात रखना पड़े मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहुंगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में नया समिति का गठन किसानों के सहुलियत के लिए किया है। उक्त समिति में मात्र 7 गांव सम्मिलित हैं जिससे खाद उठाव से लेकर धान खरीदी भी सुगमता के साथ होगी।* *कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री जयरतन पटेल जी ने दिया तो वहीं आभार प्रकट श्रीमती आकांक्षा अवधराम बेहरा जी किया।**कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री राधामोहन पाणिग्राही जी ने किया।**इस दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री चूड़ामणि पटेल,स्थानिय सरपंच श्री हितेश मालाकार, श्री अजय पटेल,वरिष्ठ कृषक श्री प्रेमकिशोर पटेल,श्री डमरूधर पटेल,श्री टेकचंद माली,श्री उग्रसेन साहू, श्री भुवनविजय मालाकार श्री अगनु पटेल, श्री मित्रभानु मालाकार, श्री ओंकार चौधरी,श्री हेमन्त पटेल,श्री गांधी पटेल, श्री चैतन पटेल, श्री चंदन पटेल,सेवा सहकारी समिति साल्हेओना के प्रबंधक श्री बंशीधर पटेल, आपरेटर श्री बासुदेव पटेल, वरिष्ठ लिपिक श्री कन्हैयालाल पटेल,श्री दया पटेल,श्री अर्जुन पटेल,श्री कुबेरचरण पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कृषक बंधु उपस्थित थे।*

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button