कानूनक्राइम

ग्राम पंचायत छोटे देवगाँव मे सचिव करवा रहा नाबालिक बच्चों से काम,शिवसेना ने की कार्यवाही की मांग

खरसिया! खरसिया शिवसेना अध्यक्ष ने बताया की ग्राम पंचायत छोटे देवगाँव मे शासकीय स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र के लिए गेट निर्माण कार्य हो रहा है जिसमे ग्राम सचिव द्वारिका प्रसाद व मिस्त्री के द्वारा नाबालिक बच्चों से मजदूरी कार्य करवाया जा रहा है!

पूर्व मे भी ग्राम पंचायत छोटे देवगाँव ग्राम सचिव के द्वारा गांव में ही चल रहे मनरेगा कार्य में नाबालिक बच्चों से मजदूरी कार्य कराया जा रहा था जिसकी शिकायत ग्रामवासीयों ने उच्च अधिकारियो से की थी!

लगातार ग्राम सचिव द्वारा ग्राम के मुख्य अधिकारी होने के बावजूद भी नाबालिक बच्चों से मजदूरी कार्य करवाना उनके ऊपर शोषण करना नियम के खिलाफ है।

आज खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओं ने खरसिया एसडीएम महोदय जी से मुलाकात कर ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में हो रहे नाबालिक बच्चों के साथ शोषण के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन देते हुए खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओं ने उचित जांचकर ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सचिव के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया है।

गया ज्ञापन देने गये है शिवसेना के कार्यकर्ता सनी पिंटू यादव विधानसभा अध्यक्ष नितेश राठौर युवा नेता लाल राठौर युवा नेता रिंकू संजय यादव एवं ग्राम पंचायत छोटे देवगांव के निवासी मनोज चौहान व उनके साथीगढ़ उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button