कानूनराजनीतिशिक्षासम्मेलनसामाजिक

सारंगढ़ में किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन,हजारों स्कूली बच्चों के नारों से बना देशभक्ति वातावरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2026/ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुरूआत किया गया जो भारत माता चौक, नंदाचौक, अटल परिसर होते हुए रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स में समापन किया गया। रैली में हजारों स्कूली बच्चों के भारत माता की जय, जय जवान जय किसान जैसे ओजस्वी नारे से देशभक्ति वातावरण बना। ज़िले के राइस मिलर्स, व्यापारी संघ, गोल्डन लायंस क्लब जैसे संगठनों ने केला, पानी, बिस्किट, माजा कोल्ड्रिंक्स आदि वितरित कर तिरंगा यात्रा में अपना योगदान दिए। तिरंगा यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और झाँसी की रानी रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति में माल्यार्पण किया। समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अगुवाई में देश में तिरंगा यात्रा संचालित किया जा रहा है।

यह तिरंगा हमारा राष्ट्रीय प्रतीक है। इस तिरंगे के शान में लाखों देशभक्तों ने अपनी जान दी। तिरंगा का यह चक्र हमारे देश, प्रदेश की प्रगति का चक्र है। तिरंगा की देशभक्ति में हम सब जात पात धर्म सब भूल जाते हैं और विषम परिस्थिति में एक होकर भारत माता के लिए अपना बलिदान देते हैं। झाँसी की रानी, मंगल पांडेय, भगत सिंह ने हँसते हँसते देश के लिए कुर्बानी दी। सभी शान के साथ अपने घरों में तिरंगा लहराएं।

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू,एस पी सुनील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणिग्राही, ज्योति लाल पटेल, सुभाष जालान, अरविन्द हरिप्रिया, शिव कुमारी चौहान, अमित अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पूर्व सैनिकगण, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button