आस्थासम्मेलनसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

गोवर्धन गिरिराज पूजा एवं गौभोज कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के ग्राम कुम्हारी में झरिया यादव समाज परिक्षेत्र बरमकेला-सरिया के तत्वावधान में श्री गोवर्धन गिरिराज मंदिर में गोवर्धन पूजा एवं गौभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गोवर्धन गिरिराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इस धार्मिक आयोजन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता कैलाश नायक विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्री गोवर्धन गिरिराज मंदिर की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान नाम संकीर्तन, विधि-विधान से गोवर्धन पूजा, गौभोज, दही हांडी भंजन, महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर झरिया यादव समाज परिक्षेत्र के संरक्षक पुरन्धर यादव, अध्यक्ष पदुमलाल यादव, सचिव सूरज यादव, सरपंच प्रतिनिधि रामसागर पटेल, नीलांचल चौधरी, भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख माधव पटेल सहित यादव समाज के पदाधिकारी, पंचगण, वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button