कानूनशिक्षासंगठनसामाजिकसुरक्षा

एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर विवाद: अब सड़क पर उतरेंगे पालक, 28 नवंबर को कोंडागांव में होगा जंगी प्रदर्शन

बस्तर राज मोर्चा और आम आदमी पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में होगा आंदोलन, शिक्षिका प्रियंका परिहार की गिरफ्तारी और पालकों पर एफआईआर को लेकर बढ़ा आक्रोश

कोंडागांव। एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर अब पालकों और आदिवासी समाज के लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे पालकों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में बस्तर राज मोर्चा एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में 28 नवंबर को कोंडागांव में जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

मामले को लेकर आंदोलनकारियों का आरोप है कि शुरुआत में अपनी मांगों को लेकर अजाक्स थाने पहुंचे आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों और पालकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां से भगा दिया गया। इसके बाद उनकी मांगों पर सुनवाई करने के बजाय आवाज उठाने वाले पालकों और सामाजिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि इसके बावजूद जब विरोध नहीं थमा तो एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिक्षिका सुश्री प्रियंका परिहार को अलसुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद पालकों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश और बढ़ गया। पालकों ने इस कार्रवाई के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान करते हुए पूर्व मंत्री मोहन मरकाम से मुलाकात की। इसके बाद शिक्षिका प्रियंका परिहार को 24 घंटे के भीतर जमानत मिलने पर जेल से रिहा कराया गया।

अब इस पूरे मामले को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आंदोलनकारियों ने 28 नवंबर को कोंडागांव में बड़े आंदोलन की जानकारी दी है। बस्तर राज मोर्चा और आम आदमी पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में पालकों, सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर का मामला अब केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई, पालकों की मांगों और आदिवासी समाज के सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में 28 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

अब सवाल यह है कि क्या इस आंदोलन के बाद प्रशासन पालकों की मांगों पर गंभीरता से पहल करेगा या एकलव्य विद्यालय का विवाद और गहराएगा?

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button