कानूनक्राइमसंगठनसम्मान

जातिगत गाली गलौज करने पर आरोपी कमल चंद्रा को चौहान समाज के लोगों ने जल्द गिरफ्तार करने की मांग

जैजैपुर:- गायिका लक्ष्मी कवर के मोबाइल फोन पर जातिगत गाली गलौज कर गाड़ा समाज को अपमान करने पर आरोपी कमल चंद्रा गोटिया निवास जेजेपुर ग्राम मलनी के खिलाप  शक्ति पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई है। आरोपी कमल चंद्रा गोटिया ने मोबाइल नंबर 706765 8377 के माध्यम से विजय कुमार चौहान पिता स्वर्गीय मोहनलाल चौहान निवासी एस एफ 935 सीएसईबी कोरबा छत्तीसगढ़ का निवासी है। जिसने विगत दिनांक 23,2 ,2023 को रामायण मंडली लेकर ग्राम जेजेपुर मालनी कमल चंद्रा के निमंत्रण पर आयोजन किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामायण मंडली का प्रतियोगिता दिनांक 24,2 ,2023 को हुआ था जिसमें गायिका लक्ष्मी कवर और तबला वादक विजय चौहान ने  वहां रामायण भजन कीर्तन प्रतियोगिता में भाग भी लिए थे।

जैसे ही कमल चंद्रा गोटिया को यह पता चला विजय चौहान अनुसूचितजाति गांडा है,
तो उसने लक्ष्मी कंवर को फोन करके यह कहा कि तुम्हारा तबला वादक नीच हरिजन गांडा,चमरा जाति का है उसे लाकर आपने धर्मभस्ट कर दिया कह कर गाली गलौज करने लगा जिसका मोबाइल में रिकॉर्ड है।

कमल चंद्रा के द्वारा छुआछूत की भावना से समाज को अपमानित किया है
। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के चौहान गाड़ा समाज में आक्रोश है। समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

आपको बता दें कि अगर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतर कर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने की बात कही है।

पढ़िए क्या कहते हैं समाज के केंद्रीय अध्यक्ष

आपको बतादे की चौहान समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार साय ने बताया सोशल नेटवर्किंग फोन पर रिकॉर्डिंग में कमल चंद्रा के द्वारा समाज को नीच कह कर पूरे अनुसूचित जाति गाली दिया है। सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत छुआछूत एवं समाज को गाली देना नियम के विरुद्ध है जिस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का विधान है। चौहान समाज गरीब समाज एवं जीवन में वाद्य यंत्र एवं कला के क्षेत्र में दक्ष है। मालगुजारी प्रथा से,संगीत एवं कोटवार का कार्य कर जीवन जीता है। चौहान समाज के लोग सीधे साधे भोले भाले लोग होते हैं। रामायण ,भागवत पुराण, लीला मंडली कार्यक्रमों में अपना योगदान देते हैं।
मोबाइल पर धर्म भ्रष्ट होने की बात कही गई है जिससे समाज में भारी आक्रोश है । अगर जल्द ही कमल चंद्रा का गिरफ्तारी नहीं हुई तो दलित समाज में व्याप्त भेदभाव,से आक्रोश समाज सड़कों पर उतर कर धरना चक्का जाम करेंगे। समाज के पदाधिकारियों ने साफ कह चुके हैं जब तक कमल चंद्रा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे चौहान गाड़ा समाज चुप नहीं बैठेगा। बहुत जुल्म सह लिए बहुत भेदभाव बर्दाश्त किए मगर अब रूढ़िवादी मानसिकता
रखने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय संविधान में एससी एसटी ओबीसी के लोगों को समान रूप से दर्जा प्राप्त है। किसी प्रकार के हीन भावना या छुआछूत के खिलाफ अंतिम लड़ाई के लिए समाज को तैयार रहने की जरूरत है।

पढ़िए क्या कहती हैं केंद्रीय उपाध्यक्ष

चौहान समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष बिंदी चौहान ने चौहान समाज को आगाह किया कि इस मनुवादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ घर से बाहर निकले और उनके निवास को घेराव कर माफी मांगने पर मजबूर करें ।
बार-बार इस तरह से चौहान समाज का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे लोगों पर समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो यह समाज में अशांति एवं समाज को नीचा दिखाने के लिए हथकंडे अपनाते रहेंगे ।
अब समय आ गया है मुंहतोड़ जवाब देने का ।
चौहान समाज में जरा भी स्वाभिमान इज्जत समाज के प्रति प्रेम है तो जुल्म के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button