कानूनशिक्षासम्मानसामाजिक

सारंगढ़ में महिला बाल विकास द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ संपन्न,मुख्यमंत्री कन्या विवाह से खुशियों का नजारा मिला – कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी

कन्या विवाह में अब 25 हजार से ज्यादा 50 हजार राशि मिलेगी – उत्तरी जांगड़े विधायक

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सारंगढ़ में महिला बाल विकास द्वारा मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, एस डी एम मोनिका वर्मा, एस डी ओ पी स्नेहील साहू, महिला बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी जाटवर, परियोजना अधिकारी सारंगढ़ के के साहू जी, बरमकेला ब्लॉक परियोजना अधिकारी प्रभारी खुर्शीद मैडम, गुरुवारी पैकरा कोसीर ब्लॉक परियोजना अधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि, समस्त सुपरवाइजर साईं का कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सर्वप्रथम अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच को सर्वप्रथम जाटवर जी जिला परियोजना अधिकारी ने उद्बोधन करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी साझा की तत्पश्चात जिला कलेक्टर जिला पुलिस कप्तान पुरुषोत्तम साहू मंजू मालाकार तारा शर्मा सोनी बंजारे ने मंच को उद्बोधन किया और सभी नव दांपत्य जोड़ों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी साथ ही उक्त आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की गौरतलब हो कि अब तक का सबसे ज्यादा विवा जोड़ो वाला भव्य कार्यक्रम था। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके मानदेय पर बढ़ोत्तरी के लिए और सारंगढ़ – बिलाईगढ़ नया जिला बनने पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि मुख्यमंत्री जी ने विवाह की राशि 25000 को अगले माह से बढ़ाकर ₹50000 कर दिया है, इस मंच से आप सभी दांपत्य जोड़ों को हम सभी को शुभ आशीर्वाद है आपका जीवन मंगलमय हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने वर-वधुओं और परिजनों को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव से हमें खुशियों का नजारा मिला है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगामी अप्रैल माह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यह सहयोग राशि बढ़कर वर-वधुओं को 50 हजार मिलेगी।

जिला पुलिस कप्तान आयोग के सदस्य जनपद और नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी जोड़ों को शुभकामनाएं प्रेषित की अंत में सारंगढ़ परियोजना अधिकारी केके साहू जी ने आगंतुक विधायक, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस कप्तान, जिला परियोजना अधिकारी, जनप्रतिनिधियों जिला अधिकारियों, समस्त कर्मचारियों सहयोगियो और मीडिया का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम साहू, अरूण मालाकार जिला अध्यक्ष जनपद सभापति, श्रीमती मंजू मालाकार जप अध्यक्ष सारंगढ़, श्रीमती तारा अरुण शर्मा जप अध्यक्ष बरमकेला, सोनी अजय बंजारे नपा अध्यक्ष, जिप सदस्यगण श्रीमती तुलसी वसंत, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती विरास सारथी, श्रीमती मंजू लता आनंद सेवादल प्रदेश महिला मुख्य संगठक, सरिता गोपाल पार्षद, संजय दुबे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, विष्णु चंद्रा महामंत्री एवं सोसायटी अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, किशोर पटेल जप उपाध्यक्ष बरमकेला चंद्रकुमार नेताम जप उपाध्यक्ष सारंगढ़, अजय बंजारे नपा वि प्रति, अशोक अग्रवाल, धीरज बहिदार, पुष्पराज बरिहा, इंद्रजीत मेहरा, हारून खान, प्रेस व मीडिया से राहुल भारती, अरुण निषाद, गोविंद बरेठा, देवराज साहू, मिलन महंत, शोभादास मानिक पुरी सहित वर – वधुओं के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।नवरात्रि के अवसर पर यह एक ऐसा नजारा था जहां सभी महिला अतिथिगण नवदुर्गा स्वरूप वर-वधुओं को आशीर्वाद दे रही थी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button