कानूनसामाजिक

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने लोगों से कोविड-19 से सतर्क रहने की अपील की


सारंगढ़ बिलाईगढ़ 12 अप्रैल 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के कार्यों के प्रगति का समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद एवं नगरीय निकायों में बेरोजगारी भत्ता से प्राप्त आवेदन, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसी प्रकार कलेक्टर ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन, पोर्टल में एन्ट्री, स्वीकृति आदि के संबंध में सभी सीईओ और सीएमओ से जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि सभी सतर्क रहे, कोविड-19 के संक्रमण दर की रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य अमला को आवश्यक तैयारियां, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसोलेशन बेड, टेस्टिंग, आरटीपीसीआर जांच, आवश्यक उपकरण आदि की इंतजाम करने, जहां कैंप की जरूरत वहां कैंप करने के लिए कहा। डॉ. सिद्दीकी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अस्पताल परिसर में बिजली की निरंतर आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 से सतर्क एवं जागरूक रहें, जांच कराएं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अधीन राज्य शासन के योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों का निराकरण अपने स्तर पर शीघ्र करें।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जतन योजना अंतर्गत स्कूलों के मरम्मत कार्य, नये भवन के लिए स्थल परीक्षण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, स्कूल शिक्षा और जनपद पंचायत के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने कहा। बैठक में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023, खाद्य विभाग अंतर्गत बारदाना की उपलब्धता, राइस मिलों का भौतिक सत्यापन, रासायनिक खाद की उपलब्धता, राजस्व प्रकरण, भू-अर्जन, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत दवा की उपलब्धता, धन्वंतरी योजना का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत सामाजिक सहभागिता आदि कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों के निष्पादन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को गंभीरता से शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button