कानूनक्राइम

कलेक्टर से शिकायत बाउजूद फटहामुड़ा निस्तारी तालाब के दूसरे हिस्से में ईट अल्बेस्टर छाकर मकान बनाना हुआ शुरू , स्थानीय प्रशासन मौन,शिकायत बाद कार्यवाही नही होने से मोहल्ले वासियों में आकंठ आक्रोश , राजस्व विभाग के नुमाइंदों पर सांठगांठ के लग रहे आरोप

निस्तारी तालाब को बचाने मोहल्ले वासियों ने बैठक कर पुनः स्मरण कराने जिला कलेक्टर से मिलने लिया निर्णय

रायगढ़:- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र 31,32, 34, 35 के मध्य फटहामुड़ा निस्तारी तालाब स्थित है जो कि दो भागो में बंटा है! लगभग 70-80 वर्षों से क्षेत्रवासी उपरोक्त तालाब का इस्तेमाल आसपास के 4-5 वार्ड के लोग नहाने धोने व अन्य निस्तारी में तालाब के पानी का उपयोग करते आ रहें हैं! तालाब के दूसरे भाग को स्थानीय गनपत गोटिया के द्वारा अवैधानिक रूप से 15 लाख में 15 डिसमिल जमीन गुलाब टंडन को बेच दी है जिस पर लगभग एक माह पहले उपरोक्त तालाब के दूसरे भाग को गुलाब टंडन के द्वारा छोटी तालाब में लगभग 300 ट्रैक्टर से अधिक मिट्टी- मलामा पाटकर समतल किया जा रहा था जिस संबंध में मोहल्ले वासियो की मौखिक शिकायत पर 18/03/2023 को राजस्व विभाग के एसडीएम गगन शर्मा, तहसीलदार लोमेश मिरी, आर आई और पटवारी ममता पाण्डे मौके पर पहुंचे थे तथा तालाब के दूसरे भाग पर मिट्टी पाटने व किसी भी तरह निर्माण कार्य ना करने की सख्त हिदायत राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों दी गई थी। जिसके दूसरे ही दिन पूर्व पार्षद राम कृष्ण खटर्जी के साथ आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के महिला पुरुष जिला कलेक्टर पहुंचकर लिखित ज्ञापन सौपा गया।

गौरतलब हो कि शिकायत के कुछ ही दिन बाद शिकायत कर्ताओं को सूचना देकर मौके पर पुनः पटवारी ममता पांडे और आर आई तथा फटहामुड़ा तालाब के ऊपर स्थित सड़क से लेकर उक्त छोटी तालाब तक नाप जोख करने लगे, नाप जोख करने के उपरांत मौके पर उपस्थित शिकायतों सहित कब्जे धारियों को यह बताया गया कि उपरोक्त भूमि खसरा नंबर 131 की भूमि है। पूछने पर पटवारी के द्वारा यह बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर जांच पड़ताल की मांग करने आए हैं और भूमि नंबर 131 का सीमांकन किया गया है जिसे सुनते ही मौके पर उपस्थित शिकायत करता हूं सहित अन्य लोग चौक गए क्योंकि शिकायत सारी तालाब के खसरा नंबर 121 की है और सीमांकन आखिर किस आधार पर 131 का किया गया।। किन मौके पर किसी प्रकार का मौका पंचनामा नहीं तैयार किया गया ना ही उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर लिए गए जो कि कई प्रश्नों को जन्म देते हैं। वहीं मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा कई तरह के सवाल उठाए जाने पर पटवारी के द्वारा यह कहा गया कि मौखिक शिकायत जो मोहल्ले वासियों द्वारा की गई थी उस पर हम आए हैं ना कि आप लोगों द्वारा 121 का जो तालाब के नाम पर शिकायत किया गया है उसके लिए आए हैं। तथा मोहल्ले वासियों की ओर से दी गई शिकायत अभी तक मुस्तक नहीं आई है अगर खसरा नंबर 121 का सीमांकन करने का आदेश आएगा तो तालाब का सीमांकन किया जाएगा। मोहल्ले वासियों के विरोध को देखते हुए पटवारी के द्वारा गोटिया और गुलाब टंडन को किसी प्रकार की निर्माण कार्य नहीं करने को कहा गया था लेकिन कुछ ही दिन गुलाब टंडन ने फटहामुड़ा निस्तारी तालाब के दूसरे हिस्से पर अब ईट अल्बेस्टर छाकर मकान बनाना शुरू कर दिया है।। ऐसे में सवाल उठना तो लाल जी भी है आखिर शिकायत के निराकरण पूर्व आखिर किस आधार पर निर्माण किया जा रहा है तथा राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों के सख्त हिदायत के बावजूद आखिर किसकी सह पर निर्माण किया जा रहा है।। छोटी तालाब पर अतिक्रमण को लेकर मोहल्ले वासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।मोहल्ले वासियों के द्वारा आज मोहल्ले में विशेष बैठक रखी गई थी जिसमें मोहल्ले वासियों के द्वारा विभाग के नुमाइंदों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठाए हैं तथा निस्तारी तालाब में हो रहे अतिक्रमण को रोकने एवं तालाब के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष रणनीति तय कर बहुत जल्द जिला कलेक्टर से मिलकर पुनः न्याय की गुहार लगाएंगे।।

बहरहाल इस संबंध में पटवारी को कई बार फोन करने पर भी फोन रिसीव नहीं किया जा रहा ना ही वापस कॉल आया जिसके बाद तहसीलदार को संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु किसी कारण उन्होंने भी नही उठाया है। खबर प्रकाशन के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उपरोक्त मामले को लेकर आक्रोशित मोहल्ले वासी एवं जिला प्रशासन का अगला कदम क्या होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button