कानूनक्राइम

नो एंट्री के समय गौरव पथ पर घुसा ट्रेलर वाहन , यातायात पुलिस काटा ने ₹2500 का चालान,आए दिन वाहन चालक मैप में दिशा भटक कर घुस रहे गौरव पथ में

रायगढ़/शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध है वही नो एंट्री भी लगाती है मगर नो एंट्री के समय भी कई लोग अनजाने में दिशा भटक कर भी बाहर के आए वाहन चालक कबीर चौक होते हुए गौरव पथ में अक्सर घूस जाया करते हैं। बीते एक पखवाड़े के दौरान कई लोग मैप में दिशा भटक कर कबीर चौक होते हुए गौरव पथ आये हैं वहीं ओवर ब्रिज के पास यातायात पुलिस इन्हें देखकर रोककर चलानी कार्यवाही की गई है। इसी कड़ी में आज फिर एक फ्लाई ऐश ब्रिट्स लोड ट्रेलर वाहन क्र. CG 04 JB 74869 दोपहर लगभग 12:00 बजे नो एंट्री के समय शहर में कबीर चौक होते हुए गौरव पथ पर घुस गई जिसे ओवरब्रिज पर तैनात यातायात कर्मचारियों ने वाहन को रोककर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, यातायात प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन चालक आलोक कुमार पटेल निवासी यूपी से गाड़ी से संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन करने के उपरांत नो एंट्री में घुसे वाहन का 2500 रूपये का चालान काटा गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button