कानूनक्राइम

नियमों को ताक पर रख नहीं चल रहे स्कूल वाहन,इस क्षेत्र में बेलगाम फर्राटे से दौड़ रहे स्कूल वैन

आखिर लगाम क्यों नहीं लग रही है यह समझ से परे

सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के बंधापाली + गोडम क्षेत्र में बेलगाम फर्राटे से दौड़ते स्कूल वाहन पर आखिर लगाम क्यों नहीं लग रही है यह समझ से परे है। नियम कानून को ताक पर रखकर क्षेत्र में संचालित किए जा रहे स्कूल वाहन में पालकों के आंखों के सामने ही इन स्कूल वाहनों में ठंूस-ठूंस कर क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया जाता हैै। उसके बावजूद भी पालक यह सब होता देख तमाशबीन बना रहता है।

गौरतलब है कि गोडम ,कपिसदा,सोनाडुला,अमलीडीपा ,नवरगपुर , कोशिर छोटे , नवाडीह के अलावा अमझर, घौटला बड़े, सिंगारपुर क्षेत्र के अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में दूरदराज से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए बस या वेन का उपयोग किया जाता है, लेकिन इन वाहनों में सारे नियम कानून को धत्ता बताते हुए बच्चों को ठंूस-ठूंूस कर बैठाया जा रहा है। इसके अलावा खिड़कियों पर जाली नहीं होती, अग्निशमन यंत्र के साथ ही साथ फस्र्ट ऐड बॉक्स के अलावा बहुत से सुरक्षा के मापदंडों को ताक में रखकर इन स्कूल वाहनों दौड़ाया जा रहा है।


बंधापाली के पी स्कूल संचालक को शासन प्रशासन का कोई डर नही है,स्कूल वैन संचालकों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए पुराने ढर्रे पर ही स्कूल वाहनों को सडक़ पर फर्राटे से दौड़ाते हुए नजर आते हैं। लापरवाही की वजह से भविष्य में कई हादसेे हो सकते हैं एवं भविष्य में भी इन छोटे-छोटे मासूमों के साथ कोई हादसे ना हो इसे देखते हुए क्षेत्र में फर्राटे से दौड़ते स्कूल वाहनोंं पर पुलिस महकमे को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button