राजनीतिसामाजिक

सारंगढ़ (विस) के लिए उत्तरी गनपत जांगड़े, देव प्रसाद कोशले और अजय कुर्रे ने दाखिल किया नामांकन

बिलाईगढ़ (विस) के लिए कविता प्राण लहरे, श्याम टंडन और रामेश्वर सोनवानी ने जमा किया नामांकन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2023/ सारंगढ़ विधानसभा के लिए 27 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से उत्तरी गनपत जांगड़े ने नामांकन जमा किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से देव प्रसाद कोसले एवं अजय कुमार कुर्रे ने नामांकन जमा किया है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार शैलकुमार अजगल्ले ने सारंगढ़ विधानसभा के लिए नामांकन पत्र खरीदा है।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी से कविता प्राण लहरे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से रामेश्वर सोनवानी एवं बहुजन समाज पार्टी से श्याम कुमार टंडन ने नामांकन जमा किया है। इसके अलावा कुल 8 अभ्यर्थियों ने अमानत राशि जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button