
सारंगढ़/बिलाईगढ़ – जिले के सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय,चहेते और संघर्ष शील बहुजन समाज पार्टी बिलाईगढ प्रत्याशी श्याम टण्डन और सारंगढ़ प्रत्याशी नारायण रत्नाकर ने पूरे दल बल के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।
बसपा कार्यकर्ताओं ने बताया की श्याम और नारायण जी चुनाव के समय ही नहीं अपितु पिछले कई सालों से अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव जाकर के हर वर्ग के लोगों के सुखदुख के अवसर पर घर घर पहुंचकर उनसे जनसंपर्क बनाएं हुए हैं। बिलाईगढ़,कसडोल,बलौदाबाजार,सारंगढ़,जांजगीर क्षेत्र में भी लोगों के बीच पहुंचकर सुख दुःख मे साथ खड़े रहते हैं समस्याओं को दूर करने निरंतर तत्पर रहते हैं। दोनो प्रत्यासी बचपन से ही मिलनशार,सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी हैं । वे राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी साफ सुथरी छवि है इस वजह से इन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा हैं, हमेशा से समानता,भाईचारा के लिए हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उनसे मिलकर हर संभव मदद करते हैं। पिछले दिनों बसपा प्रत्याशी श्याम टंडन और नारायण रत्नाकर जी से हमारे संवाददाता ने जब मुलाकात की उस दौरान उन्होंने बताया की राजनीति में जब से कदम रखा तब से कभी भी आराम करने को नहीं सोंचा इसे विधानसभा की जनता ही नहीं पूरी लोकसभा क्षेत्र के जनता भली भांति परिचीत हैं। नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सारंगढ़ जिला मुख्यालय पहुँचे थे और दोनो प्रत्यासियों का नामांकन जमा किया।






