
रासेयो इकाई के स्वयं सेवकों ने मतदान प्रेरित स्लोगन नारे पोस्टर से ग्रामीणों को मतदान करने हेतु जागरूक किया
रायगढ़। दिनांक 31अक्टूबर 2023 शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के गोद ग्राम एकताल,रायगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का के दिशा निर्देशानुसार जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा सर जी एवं डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी के संरक्षण,प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के उपस्थिति व मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम

अधिकारी प्रो भरत सिदार, प्रो शरद पंडा के नेतृत्व में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के रासेयो इकाई के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने 31अक्टूबर को विश्वविद्यालय के गोद ग्राम एकताल में निर्धारित कार्ययोजना के तहत् अक्टूबर से लेकर फरवरी माह 2023 के अंतर्गत द्वितीय क्रमानुसार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा गोद ग्राम एकताल के ग्रामीणों को मतदान प्रेरित स्लोगन नारे पोस्टर से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। अभियान में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्टॉफ प्रो शरद पंडा ,प्रो सुजाता दाश, प्रो भारती जशवानी,प्रो रोशनी गुप्ता सहित रासेयो इकाई के 40 की संख्या में स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी के साथ उपस्थिति रही।






