
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 दिसंबर 2023/भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2024) कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु उत्सुक अधिकारी, कर्मचारी तैयार किये गये क्रियेटिव, स्लोगन को संकलित करते हुए जिला स्तरीय बीएलओ पुरस्कार और प्रोफेसर नोडल ऑफिसर पुरस्कार के लिए अपना नामांकन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ में 2 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।






