कानूनसम्मानसामाजिक

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, शक्ति वंदन अभियान के जरिए आधी आबादी को साधने की रणनीति..जिले के 12 क्लस्टर के महिलाए हुए सम्मानित

सारंगढ़ / लोकसभा चुनाव कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है जिससे भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. संगठन के कई अभियानों के जरिए भाजपा अलग-अलग वर्गों को साधने में जुटी है. इसी कड़ी में बीजेपी आधी आबादी यानी महिलाओं पर खास फोकस कर रही है. आधी आबादी को साधने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन अभियान का आगाज किया गया है।

इस अभियान मे एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला के तहत एक ओर जहां महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तो वहीं आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान भी किया गया ,सारंगढ़ के साहू भवन मे महिलाओ को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने एवं पंचायत विकास कार्यों मे सहभागिता के लिए राज्य सरकार ने योजना से सम्बंधित कार्यों मे विहान आजीविका समूहों कि भूमिका तय कि है।

जिससे आजीविका समूह से जुडी महिलाओ को भी इसका लाभ मिल सकेगा,संकुल संगठन स्तरीय के सदस्यों का क्लस्टर फैसलिटेशन प्रोजेक्ट को अब आजीविका समूह के माध्यम से संचालित किया जाएगा जिससे महिलाओ को आत्मनिर्भर होने का मौका मिलेगा।

इस योजना को लेकर कुमार लाल चौहान कलेक्टर, एवं जिला परियोजना नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने जागरूक किया। बतादे कि राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर शक्ति वंदन अभियान का आगाज किया गया है।

तथा आत्मनिर्भर महिलाओ का 12 कलस्टर के महिलाओ का सम्मान किया गया सारंगढ़ से 4 क्लस्टर, बरमकेला से 4 क्लस्टर तथा बिलाईगढ़ से 4 क्लस्टर के महिलाओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष जालान जिलाध्यक्ष, केराबाई पूर्व विधायक,रामकृष्ण नायक, शारदा मालाकार, भुतनाथ पटेल समेत भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button