कानून

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने लिए सारंगढ-बिलाईगढ एसपी का चार्ज

सारंगढ-बिलाईगढ । 9 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है ।

आदेश के तहत जिला सारंगढ-बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह (भापुसे- 2012) को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर तथा जिला नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा को जिला सारंगढ-बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है ।

पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा (भापुसे- 2018) द्वारा आज दिनांक 09.02.2024 को सुबह पुलिस कार्यालय सारंगढ पहुंचे ।

सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीष कुमार कंवर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

जिले का पदभार ग्रहण करने बाद एसपी श्री पुष्कर शर्मा जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button