
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब जुआ सट्टा गांजा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित करते आ रहे हैं।

व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डीएसपी सर के कुशल मार्गदर्शन पर दिनांक21/02/2024 को थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल के द्वारा हमराह स्टॉफ स उ नि राधेलाल ध्रुव आरक्षक कन्हैया चौहान मिनकेतन पटेल के साथ टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर बरमकेला भट्टी से आरोपी हेम कुमार डनसेना पिता परमानंद डनसेना उम्र 24 वर्ष साकिन बैगिनडीह थाना बरमकेला

अपने मोटर सायकल क्रमांक CG11M0728 मे आरेंज रंग के पिट्ठू बैग मे शराब लेकर आ रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकडे जाने पर आरेंज रंग बैग के अंदर रखे 35 नग देशी प्लेन मदिरा 180 m. L.सील बंद कुल मात्रा 6 लीटर 300g.को बिक्री करना हेतु लेजाना बताने पर


व कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 34(2)59 (क ) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी हेम कुमार डनसेना को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22/02/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








