
डोंगरीपाली:- दिनांक 21/02/2024 को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है ।

जो की आज दिनांक 21.02.2024 को मुखबिर सुचना पर ग्राम घोघरा जंगल में रेड कर आरोपी 01.किशोर साहू पिता महादेव साहू उम्र 37 सा खैरट 02.भोगी लाल दीपक पिता बालक राम दीपक उम्र 59 वर्ष सा खैरगढ़ी को 52 पत्ती ताश पर रूपए के हर जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 5500 रूपए जप्त किया गया।


आरोपियो के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।









