
सारंगढ़:-भाजपा मंडल सालर मल्दा ब के प्रभारी पुनीत राम चौहान ने 17 मार्च को होने वाले भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में बैठक लिया। विदित हो की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विधासभा अंतर्गत सारंगढ़ के साहू धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिस संबंध में भाजपा सालर मल्दा ब के मंडल प्रभारी पुनीत राम चौहान ने नौरंगपुर में सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भारी संख्या में आने की अपील की।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सालर मल्दा ब मंडल प्रभारी पुनितराम चौहान,मंडल अध्यक्ष रवींद्र पटेल, यादराम पटेल उपाध्यक्ष, उमेश अग्रवाल कोषध्यक्ष, रामकुमार थूरिया महामंत्री,सतीश शर्मा महामंत्री,मिलन साहू जिला मंत्री, कृष्ण कन्हैया पटेल बीडीसी, संजीव शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुदर्शन चौहान अध्यक्ष अ जा मोर्चा, ऋषिकेश पटेल अध्यक्ष किसान मोर्चा, अभिषेक साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, तेजराम डहरिया उपाध्यक्ष अ जा मोर्चा, भेसराम पटेल,लखन पटेल,दिलीप पटेल,अश्विनी पटेल,महावीर पंडा,लाला वैष्णव, मोतीचंद पटेल,बलराम पटेल,खेमसागर इजारदार,घनश्याम महाराज,सुरेश पटेल,शंकर सिदार,रामनारायण पटेल,दिलीप साहू,दरसराम चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







