
सारंगढ़। चौहान समाज ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान के चाचा एवं प्रकाश चौहान के पिता स्वर्गीय भोगीलाल चौहान (बरमपुरा) के निधन से क्षेत्र एवं समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
स्वर्गीय भोगीलाल चौहान का दशकर्म कार्यक्रम शुक्रवार को उनके गृह ग्राम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चौहान (गांडा) समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार—पुत्र देवराज चौहान, प्रकाश चौहान, गोविंद चौहान एवं अन्य परिजनों—को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर चौहान समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, संकीर्तन नंद, सुभाष चौहान, चमरा चौहान, सुदामा सिंह, गोरेक दीप, झसकेतन चौहान सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।






