
रायगढ़:- फोटोग्राफिक एसोसियेशन के तत्वाधान में पहली बार रायगढ़ फोटोग्राफी महोत्सव 2023 का आयोजन ग्रैंड मॉल के थर्ड फ्लोर में 19 और 20 अगस्त को किया जा रहा है। बृहद फोटो प्रदर्शनी के साथ-साथ शॉर्ट फिल्म कंपटीशन एवं रील कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है शॉर्ट फिल्म में सब्जेक्ट मेरा गांव मेरा शहर एवं कलाकार है।

मानसून और रायगढ़ सिटी सब्जेक्ट पर रील बनाकर भेज सकते हैं।यह प्रतियोगिता निशुल्क है। उसके साथ-साथ ऑनलाइन फोटोग्राफी क्विज कांटेस्ट, फोटोग्राफी गेम्स, कल्चरल फैशन शो एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टैंड अप कॉमेडी, संबलपुरी नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। फोटोग्राफर एवं उपस्थित लोगों के लिए फोटोग्राफी के कुछ गुर नामचीन फोटोग्राफरों द्वारा सिखाए जाएंगे।

“आधुनिक चित्र कला,युवा ऊर्जा,और तकनीक से सजती है,हमारी फोटोग्राफी” इस बृहद कार्यक्रम में रायगढ़ फोटोग्राफी एशोशियसन के द्वारा पत्रिका(एक्सपोजर)का विमोचन किया जाएगा।

उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एशोशियसन के मीडिया प्रभारी दीप्तांशु छड़ी मली के द्वरा दिया गया।






